भारत सरकार द्वारा गठित टीम ने की मध्यप्रदेश में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा

Update: 2026-02-10 05:42 GMT



 भोपाल गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित टीम ने मध्यप्रदेश में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक कल को गृह विभाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिव शेखर शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा की गई। निष्ठा तिवारी, संयुक्त सचिव, भारत सरकार, गृह मंत्रालय एवं अमृता डेस, संयुक्त निदेशक, मध्यप्रदेश का औपचारिक स्वागत कृष्णावेणी देशावतु, सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा किया गया।

बैठक में गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त विधि एवं विधायी कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लोक अभियोजन, एनआईसी एवं मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी भाग लिया। उक्त बैठक नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, आंतरिक सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसमें आपराधिक न्याय प्रणाली, फॉरेंसिक, जेल प्रबंधन, साइबर अपराध, आतंकवाद निरोध, मादक पदार्थ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण आदि विषयों के अतिरिक्त राज्य के अन्य विशिष्ट मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Similar News