सीहोर- रूद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत विभिन्न जिलों के अधिकारयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

Update: 2026-02-10 05:44 GMT



 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक जिला सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रूद्राक्ष महोत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ यातायात प्लान को लेकर पुलिस कन्‍ट्रोल रूम सीहोर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन भोपाल संजय तिवारी, पुलिस उप महानिरीक्षक, देहात रेंज भोपाल राजेश सिंह चंदेल तथा पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिला सीहोर, रेल्वे (भोपाल/सीहोर), भोपाल देहात, भोपाल शहर एवं देवास जिले के उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर निर्देश दिए गए।

Similar News