सीएम योगी ने पर्व-त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

Update: 2026-02-12 08:37 GMT




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अराजकता और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि धर्मस्थलों के परिसर में अनावश्यक आवाज़ नहीं होनी चाहिए और सभी स्थलों पर सतत निरीक्षण जारी रहना चाहिए।

सीएम ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बल को अलर्ट रहने की हिदायत दी और आगामी बोर्ड परीक्षाओं, जनगणना और अन्य आयोजनों के दौरान प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने धर्मस्थलों के आसपास भिक्षावृत्ति को अनुचित करार दिया और इसकी प्रभावी रोकथाम व पुनर्वास की योजना बनाने के निर्देश भी दिए।

Similar News