मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी विधान परिषद में बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एक अनुभवी राजनेता जो सौभाग्य से आज प्रदेश की मा. राज्यपाल के रूप में अपना मार्गदर्शन और नेतृत्व हम सबको प्रदान कर रही हैं, उनके प्रति इस प्रकार का अभद्र व्यवहार सपा की वास्तविक सोच और प्रतिपक्ष के नकारात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है