इंदौर- पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा : मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में पीथमपुर औद्योगिक संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि धार जिले में पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के साथ पीएम मित्र पार्क प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है। आगामी समय में पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही क्षेत्रीय एवं अंतरराज्यीय सड़क संपर्क भी सुदृढ़ होगा।