प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का करें बेहतर क्रियान्वयन : मंत्री श्री शुक्ला

Update: 2026-02-25 04:12 GMT



 भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश विभाग के अधिकारियों और वेंडर्स की बैठक में दिए। इससे पहले उन्होंने ऊर्जा भवन परिसर से “सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन” को भोपाल शहर में प्रचार-प्रसार के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर शाजापुर विधायक अरूण भीमावद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री श्री शुक्ला ने ऊर्जा भवन में पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये वेंडर्स से संवाद कर क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में वेंडर्स को आने वाली समस्याओं का निराकरण विभागीय स्तर पर किया जाएगा।

इससे कार्य को गति मिलेगी, अधिकतम घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जा सकेगा और उपभोक्ताओं को बिजली के अधिक बिल की समस्या से राहत मिल सकेगी।

Similar News