मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेना दिवस परेड की संकलन पुस्तक का किया विमोचन
जयपुर, 7 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें सेना दिवस पर जयपुर में आयोजित हुई सेना परेड की संकलन पुस्तक का विमोचन किया। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुए इस समारोह में शर्मा ने कहा कि जनभागीदारी ही किसी भी राष्ट्रीय उत्सव की असली शक्ति होती है।
राजस्थान में आर्मी डे परेड के ऐतिहासिक आयोजन से आम लोगों को सेना को नजदीक से जानने का मौका मिला है। उन्होंने सेना दिवस परेड 2026 संकलन पुस्तक को आठ करोड़ राजस्थानियों की भावना का दस्तावेज बताया। कार्यक्रम के दौरान सेना परेड पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने आर्मी डे परेड के आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रशासनिक, पुलिस और सैन्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।