तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने माओवादी नेताओं से समर्पण की अपील की
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गणपति सहित माओवादी समूह की केंद्रीय समिति के सभी सदस्यों से समर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। कल हैदराबाद में
एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र
में, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 130 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ सरकार के समक्ष समर्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चरमपंथियों के खिलाफ मामले रद्द करने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर समीक्षा के लिए समिति गठित करेगी। श्री रेड्डी ने कहा कि सरकार समर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता देने के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
केंद्र सरकार समर्पण करने वालों के लिए स्वास्थ्य सेवा, आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की अनुमति पहले ही दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को समर्पण के लिए राजी करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी बधाई दी।