उज्जैन- स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्‍मानित

Update: 2026-03-10 04:26 GMT



 मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाली आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, महिला स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और विभागीय कार्यालय की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार को सम्‍मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सीएमएचओ कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिला स्‍वास्‍थ्‍य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुनीता परमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष भद्रावले, एपीडिमीयोलॉजिस्‍ट डॉ. आदित्‍य माथुर, जिला मूल्‍यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी परविंदर बग्‍गा, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक दि‍लीप वसुनिया एवं अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Similar News