पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्रीमती पूनम द्वारा जिला नियन्त्रण कक्ष अमरोहा व थाना अमरोहा नगर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी कैमरा, इन-आउट रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का मुआयना कर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से उनकी समस्या को जाना तथा विधिक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम द्वारा थाना अमरोहा नगर परिसर, आगन्तुक कक्ष, मालखाना,हवालात, थाना कार्यालय में रजिस्टरों के रखरखाव का मुआयना किया गया साथ ही थाना परिसर मे भ्रमण कर साफ- सफाई का भी अवलोकन किया । पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।


प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा नगर अरविंद कुमार पवार को थाना परिसर में खडे वाहनों के विधिक निस्तानरण व लम्बित मामलों का तय समय में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने कोतवाली अमरोहा पहुंचकर निरीक्षण के बाद कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि वह लंबित विवेचना को जल्द से निस्तारित करें और महिलाओं के मामले में तुरंत कार्रवाई करें अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और फरियादियों को पूरा न्याय दिए जाने के निर्देश दिए।

Tags: