पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता नौशाद राजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में 31 अक्तूबर को कांग्रेस महासचिव व उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी की आयोजित प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने की अपील की। नौशाद राजा कहा कि गोरखपुर में 31 अक्तूबर को कांग्रेस महासचिव व उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली आयोजित की गई है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात गांवों का भ्रमण कर लोगों को रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पथरदेवा से हजारों लोग गोरखपुर जाएंगे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में भ्रमण कर रैली की सफलता के लिए ग्रामीणों से अपील की। इस दौरान नौशाद राजा ने कहा कि गोरखपुर में होने वाली कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पूरे प्रदेश से सफाया होना तय है। कांग्रेस की तरफ उत्तर प्रदेश की जनता और देश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है।

Tags: