न्यूयॉर्क से मुंबई आयी प्रियंका अपनी फिल्म 'द स्काई इंज पिंक' के प्रमोशन के लिए ..

Update: 2019-09-20 15:11 GMT

.
राजश्री
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इंज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।और इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'द स्काई इंज पिंक' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सुरेश भी लीड रोल में नजर आएंगे। फरहान फिल्म में प्रियंका के पति का किरदार निभा रहे हैं, और जायरा और रोहित उनके बच्चों का। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गई थीं।और वहां उनकी फिल्म का प्रीमियर भी रखा गया था जो की काफी अच्छा रहा।अब प्रियंका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मुंबई आई हैं।मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें प्रियंका काफी कूल दिख रही हैं।

Similar News