चादर में बंधा मिला एक युवक का शव..

Update: 2020-12-14 07:45 GMT

...

निगोहां टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले हाइवे किनारे एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव चादर में बंधा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिली। मृतक का गला गमछे से कसा था और सिर तथा मुंह पर चोट के कईनिशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे निगोहां टोल प्लाजा के पास हाइवे के किनारे दो चादरों में लिपटा शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने चादर को खोला जिसमे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव था। साथ मे खून से सना हुआ सफेद रंग का चैकदार शर्ट रखा हुआ था। मृतक का गला गमछे से कसा था। सिर तथा मुंह पर चोट के निशान थे। काले रंग के पैर जिस पर प्रिंस टेलर मोकामा लिखा हुआ है गरम बनियान नीले कलर की  थी। गले में रुद्राक्ष की माला हाथ में कलावा उंगली में लोहे का छल्ला पहने हुए था। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है पर पुलिस की शिनाख्त अभी जारी है।

शिवांग

Similar News