फौजी ढाबे के पास कार सवार पर बदमाशों ने की फायरिंग

Update: 2020-12-16 06:15 GMT


राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्तिथ फौजी ढाबे  के पास कार सवार एक शख्स पर बदमाशो ने देर रात ताबड़तोड़ कई फायर कर दिर जिसने कार सवार युवक गोली लगने से घायल  हो गया। पुलिस ने घटना को एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें ही नहीं बनाई |

बीकेटी थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड स्तिथ फौजी बाजे के पास कार सवार विशाल नाम के युवक पर देर रात बदमाशों ने  कई राउंड फायर किये। जिसने कार सवार विशाल को कंधे पर गोली लग गयी और यो यहीं लहूलुहान  हो गया। घटना देर रात तकरीबन 1 बजे की बताई जा रही है। जहां सीतापुर निवासी विशाल इंदिरानगर स्तिथ अपनी बहन बहनोई के घर से वापस अपने पर सीतापुर जा रहा था। तभी घात लगाए बदमाशों ने विशाल पर कई फायर कर दिए जिससे यो लहूलुहान  हो गया। घायल किसी तरह खून से लतपथ कार चला कर मड़ियांव थाने पहुंचा।

जहां पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायल विशाल के मुताबिक  गोली मारने वाले शख्श को वो पहचानता है।

शिवांग

Similar News