बर्फीली हवा के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त....

Update: 2020-12-19 16:00 GMT

.

दिन में धूप भले ही गुनगुनी राहत दे रही हो,लेकिन बर्फीली हवाएं गलन बढ़ा रही है। ऐसे में अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। पहाड़ों से आ रहीं उत्तरी-पश्चि‍मी हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं। ऐसे में धूप निकलने पर भी पारा लुढ़क रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सि‍यस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार को भी दिन में धूप निकलीं थी। मगर, नम हवाओं ने अधिकतम तापमान में गिरावट ला दी।एक्यूवेदर के अनुसार इस साल के मुकाबले पिछले साल आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री था वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहा था।कंपकपाती ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा |

ठंड का सितम बढ़ने के साथ आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। रात की गलन ने कमरों में लोगों को हीटर के सामने दुबकने पर मजबूर किया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को लोगों ने ऐसी ठंड महसूस की जैसे पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो। फिलहाल, 21 दिसंबर तक लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बता दें कि मुसाफिरों एवं फुटपाथ पर जिदगी गुजर-बसर करने वालों के लिए ठंड में अलाव ही सहारा है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द अलाव के लिए लकड़ी  और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना चाहिए।

शिवांग

Similar News