लोहता: थाना क्षेत्र के भि‍टारी गांव में एक व्‍यक्‍ति‍ द्वारा अपनी ही पत्‍नी को मारकर घर में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीओ के नेतृत्‍व में लोहता पुलि‍स और फॉरेंसि‍क टीम घटनास्‍थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। आरोपी पति‍ फरार बताया जा रहा है।

अबतक मि‍ली जानकारी के अनुसार लोहता थानाक्षेत्र के भि‍टारी गांव में राजेन्द्र प्रसाद पर उसके बेटे ने आरोप लगाया है कि‍ पि‍ता ने उसकी मां आशा देवी 45 को मारकर घर में गड्ढा खोदकर दफना दि‍या है। जानकारी के अनुसार फरार आरोपी झाड़-फूंक कि‍या करता था।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार शव को मिट्टी से ढकने से पूर्व हत्यारे ने नमक भी छिड़क दिया था।उसके ऊपर मिट्टी से गड्ढे को पाटकर बोरा बिछा दिया था। पुत्र अमर द्वारा दोपहर में घर आने पर पिता से माँ के सम्बंध में पूछताछ कि‍या तो पिता ने बताया कि उसकी मां कुछ काम से बाहर गई हुई है। कमरे में गड्ढा खुदा देखकर लड़के को संदेह हुआ। दो फिट तक मिट्टी खोदने पर उसकी माँ का शव बाहर निकला तो उसके होश उड़ गए। आरोपी पति ओझाई करता था जिसने अपनी पत्नी आशा 45 की हत्या कर दिया और फरार हो गया।

बेटे के अनुसार उसने घर में मि‍ट्टी खोदी देख जब मि‍ट्टी हटाने की कोशि‍श की तो वहां मां का शव देखकर उसके होश उड़ गये। इस बात की जानकारी लड़के ने तत्‍काल 112 नंबर पर पुलि‍स को दी। घटनास्‍थल पर पहुंची पुलि‍स ने शव को कब्‍जे में ले लि‍या है।

जानकारी मि‍लने पर सीओ डॉ राकेश मि‍श्र व लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह फॉरेंसिंक जांच की टीम भी घटनास्‍थल पर पहुंच गयी है।

बाइट:- सीओ सदर राकेश कुमार मिश्रा