भाजपा अब जनता की प्रतिनिधि नहीं धन-प्रतिनिधि है :अखिलेश यादव

Update: 2021-01-05 07:03 GMT

लखनऊ, 05 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया "भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं" "धन-प्रतिनिधि" समझती है।  उन्होंने कहा है कि भाजपा अब जनता की प्रतिनिधि नहीं रह गयी है।

अखिलेश यादव ने भाजपा को धन-प्रतिनिधि की संज्ञा दी है।वह धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है। अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि भाजपा भूल रही है कि वह जिन्हें नुकसान पहुंचा रही है, वे संकट से संघर्ष करने वाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते।


Similar News