राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुभारम्भ काशी से

Update: 2021-01-15 15:57 GMT

राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुभारम्भ 15/01/2021 से काशी में प्रारम्भ हो रहा है। काशी उत्तर जिला में श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण अभियान के लिए रसीदों एवं कूपन के साथ कार्यकर्ताओं की टोली सम्पर्क करेगी।

दिनांक 15 जनवरी 2021 को पूरे शहर में टोलियों के रुप में घरों-घरों तक सम्पर्क के लिए कार्यकर्ता निकलेंगे। शुभारम्भ के दिन विशेष अभियान के तहत अभियान प्रमुख राजन तिवारी, सह अभियान प्रमुख सुरेन्द्र अग्रहरि के नेतृत्व में उपरोक्त शहर के नामचीन व्यक्तियों से सम्पर्क करेंगी। विशेष सम्पर्क हेतु प्रान्त सह अभियान प्रमुख डा0 रंजना श्रीवास्तव, अंजू सिंह, श्रीमती वैदही जी माताओं एवं बहनो के साथ नगरों में सम्पर्क करेंगी।

"एक भी हिन्दू छूटा - आध्यात्मिक चक्र टूटा" के उद्घोष पर समाज के अन्तिम व्यक्ति से समर्पण लेने का प्रयास सुनिश्चित किया गया। दिनांक 15/01/2021 को 200 टोलियाँ लगभग 1100 घरों में सम्पर्क करेंगी। काशी उत्तर जिला को कुल 12 नगरों में विभाजित किया गया है, सभी नगरों में अभियान प्रमुखों की रचना हो चुकी है।

अभियान में रत्नदीप जी,अरविन्द,हरिओम,डा0 अमर,राजन गुप्त,राकेश रंजन जी, रजत, रामेश्वर जोगी, अजय मिश्र एवं योगेश भी उपस्थित रहे।

Similar News