मोहनलालगंज गोली कांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Update: 2021-03-03 06:15 GMT



राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित छठा मील तिराहे पर मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मारने की वारदात का पुलिस ने कुछ की घण्टो में खुलासा करते हुए राहत की सांस ली है।

जिसके साथ ही पुलिस ने घायल आयुष के साले आदर्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं आयुष के साले ने पूरी वारदात को करना भी कबूल किया है। जिसमें उसने बताया है कि इस वारदात को अंजाम देकर कुछ लोगों को फसाने का प्लान बनाया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, मड़ियांव इलाके के छठा मील के पास रैठा रोड पर पूरी घटना को प्लांट किया गया था। जिससे पुलिस को इस घटना को देखते हुए लगे जैसे उस पर बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। साले द्वारा पुलिस के सामने घटना को कबूल करते हुए बताया इस घटना के पीछे चंदन गुप्ता, मनी जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह को फसाने की साजिश रचते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया था।

इस घटना को देखते हुए इन लोगों का नाम पुलिस को देकर इन लोगों की गिरफ्तारी करवाने कक पूरी साजिश थी। लेकिन पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए इस वारदात के पीछे का राज फाश किया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो सांसद कौशल किशोर के भाई नंद किशोर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनके भतीजे आयुष ने खुद पर अपने साले के द्वारा गोली चलवाकर तीन निर्दोषों को फसाने की तैयारी थी। लेकिन पुलिस की जांच-पड़ताल में निर्दोषों को बचाते हुए घटना का चौकाने वाला खुलासा किया है।

मड़ियांव कोतवाल का कहना है कि आयुष के साले आदर्श सिंह से पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल किया हुआ असलहा भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया असलहा लाइसेंसी बताया जा रहा है लेकिन इसका लाइसेंस किसके नाम पर है इसकी भी जांच की जा रही है।

Similar News