लखनऊ 01 जुलाई 2021, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया से सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी जी के पुत्र, पूर्व सांसद श्री शरद त्रिपाठी जी के निधन पर प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह ने पूर्व सांसद श्री शरद त्रिपाठी जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों और समर्थकों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संतकबीरनगर से पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शरद त्रिपाठी जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूॅ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों को इस असीम दुःख को सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने श्री शरद त्रिपाठी जी के लंबी बीमारी के बाद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।