लखनऊ में कांग्रेस के ऑफिस में उस समय अफरा तफरी की स्थिति आ गयी जब राजस्थान से लखनऊ आये कुछ नौजवानो को कांग्रेसी कार्यकर्ता पीटने लगे और इसका वीडियो वायरल हो गया | भाजपा को मौका मिल गया और सियासी वॉर पलट वार शुरू हो चुका है अब देखना ये है  कि इसमें तथाकथित रूप से पिटे गए नौजवानो को रोजगार मिला की नहीं या फिर ये एक राजनीतिक  दांव था | 

सच्चाई जो भी हो भाजपा ने अभी बाजी मार ी है  और प्रियंका के यूपी में आते है उनपर राजनीतिक हमला हो चुका है | पर कई बार ये भी कहा जाता है कि चालाक  राजनीतिज्ञ अपने आस पास हलचल करा कर मीडिया में सुर्खियों में रहते है | इसमें भाजपा को भले लग् रहा हो कि शुरूआती बढ़त उसको मिली है पर प्रियंका का खेल अब एक बड़ा खिलाडी पीछे से खेल रहा है अतः भाजपा के लोगो को अति उत्साह में नहीं आना चाहिए |