ब्राह्मणों पर राजनीति करते हुए बोले ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी - फूलन देवी की प्रतिमा लग सकती है तो ब्राह्मण महापुरुष विकास दुबे की क्यों नहीं

Update: 2021-07-27 17:28 GMT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सियासत इस कदर बढ़ने लगी है कि ब्राह्मणों को रिझाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान वह नाजायज को भी जायज बनाकर लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। बता दें कि बसपा के अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजन के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्वांचल में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा की गई जिसकी शुरुआत बलिया से की जाएगी।


ब्राह्मणों को रिझाने के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यदि फूलन देवी की प्रतिमा लग सकती है तो ब्राह्मणों के महापुरुष विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा भी लगेगी।

बता दें कि बीते दिनों कानपुर के चौबेपुर स्थिति ग्राम बरुआ में भगवान परशुराम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भरे मंच से घोषणा की कि ब्राह्मण महासभा यूपी में श्रीप्रकाश शुक्ला और विकास दुबे की प्रतिमा स्थापित कराएगी।


इतना ही नहीं उन्होंने फूलन देवी के ऊपर बोलते हुए कहा कि जब फूलन देवी डकैत और ददुआ डकैत की प्रतिमा उनका समाज लगाता है जो घोषित डकैत थे तो जो ब्राह्मणों के महापुरुष और वीरता के प्रेरणास्रोत हैं उनकी प्रतिमा क्यों नहीं लग सकती है। पूरा ब्राह्मण समाज इसका समर्थन करता है।


नेहा शाह


Similar News