उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह का निधन हो गया | इसकी जानकारी श्री सुनील बंसल , ने ट्विट कर के दी |
कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और लगातार उनके तबियत में गिरावट आ रही थी | उनका कार्यकाल रामजन्मभूमि आन्दोलन के लिए जाना जाता है जब उन्होंने अयोध्या में कारसेवको को नही रोका और विवादित बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया \ उसके बाद सरकार भी नही रही पर उनको हमेशा उसी आन्दोलन से जोड़ कर देखा जाता रहा |