प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आजमगढ़ में 14 नवंबर को सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली।

शिवपाल सिंह यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

नाम बदलने वालों की सरकार जनता बदल देगी। BJP देश का बंटवारा करना चाहती है। बता दें कि 12 अक्टूबर से मथुरा से निकाली गई यह यात्रा अब तक 65 जिलों में पहुंच चुकी है।

योगी पर निशाना साधा

13 नवंबर को आजमगढ़ जिले में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए सीएम योगी के बयान- जिले का नाम बदलकर आर्यमगढ़ कर देने के सवाल पर शिवपाल यादव ने निशाना साधा। कहा, ऐसा करने पर जनता यह सरकार ही बदल देगी। इस जिले कैफी आजमी जैसी शख्सियत दिया है।


Tags: