आगरा में २०१७ के चुनाव में करोडपति और क्रिमिनल की भरमार थी, अब देखिये २०२२ में क्या होता है ?

Update: 2021-06-07 11:46 GMT

जैसे जैसे चुनाव की घड़ियाँ टिक -टिक करते पास आने का संकेत कर रही है न सिर्फ जनता में बल्कि नेताओ की भी बैचनी बढ़ने लगी है | उत्तर प्रदेश में खेल शुरू है | नया मुख्यमंत्री कौन होगा ? कौन सी पार्टी अगले पांच साल के लिए सत्ता में आएगी | क्या योगी आदित्य नाथ का जादू चलेगा या फिर अभिमन्यु की तरह घेर दिए जायेंगे | समाजवाद का चेहरा बने अखिलेश अपना परचम लहरा पायेंगे की नहीं ?

प्रियंका की राजनीति और राहुल की रणनीति क्या गुल खिलाएगी ? क्या मायावती गुजरे ज़माने की बात है या फिर हांथी एक बार फिर गरजेगा ? ओवैसी की दाल गलेगी और तड़का लगेगा या फिर दीदी की तरह यहाँ का मुसलमान भी उनको ठेंगा दिखा देगा ? ये कुछ यक्ष प्रश्न है जिनका अगले साल तक बचपन एक्सप्रेस की यूपी इलेक्शन वाच सिरीज में आपको जानकारी मिलती रहेगी |

आप अगर किसी क्षेत्र के नेता को कुछ कहना चाहते है तो हमें लिख भेजे bachpanexpress@gmail.com पर| अपने इलाके की तस्वरी , सरकारी योजना का हाल , और इलाके के विकास के प्रश्न , इस बार इनके चुनाव से पहले पूछे सवाल | इतनी आसानी से आप धर्म, जाति , के आधार पर न बटे इसलिए आपको लगातार बचपन एक्सप्रेस यूपी इलेक्शन वाच याद दिलाता रहेगा |


                                                                                                  


Sno



Candidate



Party



Criminal Cases



Education



Age



Total Assets



Liabilities


 







Similar News