चुनाव से पहले ही तमाम पार्टियों के नेताओं ने जुबानी जंग छेड़ दी है। गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।

जिसमें धौलाना विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक सभा के दौरान लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक भी कहा है। कि अभी उनसे बहुत सारे हिसाब चुकाने हैं।

सपा विधायक की भाजपा विधायक को धमकी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धौलाना विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक असलम चौधरी के वीडियो में एक सभा के दौरान असलम चौधरी ने लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भुगत लेने की धमकी दी है।

उन्होंने कहा है कि अभी उनसे बहुत सारे हिसाब चुकता करने हैं।

धमकी दिए जाने की वजह हाल में ही लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाना है।

सपा विधायक का कहना है कि लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक के इशारे पर ही मुठभेड़ के दौरान सात अभियुक्तों को घायल कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा विधायक ने सपा विधायक को बताया अनपढ़।

हालांकि जैसे ही यह धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ, तो इसकी जानकारी लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली।

जिस पर तत्काल प्रभाव से उन्होंने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धमकी देने वाला सपा विधायक असलम चौधरी अनपढ़ है।

जिसे अपने धर्म के बारे में ही ज्ञान नहीं है उसकी बात को क्या सही मानना है।

जिस तरह से पहले धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ। उधर उस वीडियो पर जो प्रतिक्रिया भाजपा विधायक के द्वारा दी गई। उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि नेताओं में अब जुबानी जंग शुरू हो गई है।

वायरल वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई।

उधर यह धमकी भरा वीडियो वायरल होते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने भी इसका संज्ञान लिया।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा का कहना है।

कि इस पूरी वीडियो की गहन जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि किसी भी हाल में माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Tags: