UPTET 2021 Exam Postponed : UPTET 2021 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है , आज होने वाला UPTET Exam रद्द कर दिया गया है |

बताया जा रहा है कि पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द हो गई है | इसी के साथ सॉल्वर गैंग के कई मेंबर्स भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. फिलहाल, एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है |

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था पेपर | वहीं, बताया जा रहा है कि एक महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी |साथ ही, अभ्यर्थियों को दोबारा कोई भी फीस नहीं देनी होगी |

एक महीने बाद दोबारा होगी UPTET परीक्षा

बताया जा रहा है कि अब एक महीने के बाद ये परीक्षा नए सिरे फिर से आयोजित की जाएगी. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है |

Tags: