• यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का मामला, SC में सुनवाई आज

    यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। आज ये मामला नई बेंच के सामने लगेगा। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में जून 2020 और जनवरी 2022 के सलेक्शन लिस्ट को रद्द करते...

  • ममता बनर्जी के खिलाफ अवमानना याचिका पर SC में सुनवाई आज

    पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। आत्मदीप नाम की संस्था की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया है कि इस मामले में शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के 3 अप्रैल को...

  • मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश अनुमान जताया

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार तक और हिमाचल प्रदेश में बुधवार तक बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। तमिलनाडु में 22 जुलाई तक और तेलंगाना में 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 26 जुलाई तक भारी से बहुत भारी...

  • ओडिशा में आग से झुलसी किशोरी को एम्स दिल्ली में कराया गया भर्ती

    ओडिशा में पुरी के बालंगा में आग लगने से घायल हुई 15 वर्षीय लड़की को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में भर्ती कराया गया है। इस लड़की को उपद्रवियों ने जला दिया था। इसे आज दोपहर भुवनेश्वर के एम्स से विमान द्वारा नई दिल्ली लाया गया था। एक बयान में एम्स ने कहा...

  • विदेश यात्रा से प्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनकी दुबई और स्पेन की यात्रा से मध्यप्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी जर्मनी, जापान और यूके आदि की यात्रा के दौरान वहां से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए बड़े प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। कल शाम...

  • 1984 सिख दंगे मामला: आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

    1984 के सिख विरोधी दंगो से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जस्टिस एस एन ढींगरा की अध्यक्षता वाली SIT की सिफारिशें लागू करने को लेकर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। सरकार को बताना है कि 1984 के दंगों के ट्रायल को लेकर क्या स्थिति है। जस्टिस...

  • आज से मॉनसून सत्र की शुरुआत, कई अहम विधेयक होंगे पेश

    आज से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। 21 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में 32 दिन में कुल 21 बैठकें होंगी। मॉनसून सत्र के दौरान कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। सत्र की शुरुआत में ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के पूरे आसार बताये जा रहे हैं। इसकी दोनों तरफ से तैयारी भी की गई है। विपक्ष...

  • ओडिशा में NHRC का शिविर, लंबित मामलों की होगी सुनवाई

    राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) आज ओडिशा में मानव अधिकारों के कथित उल्लंघन के मामलों की सुनवाई करेगा। राज्य से संबंधित मानव अधिकार उल्लंघन के लंबित मामलों की सुनवाई भुवनेश्वर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में राज्य के अधिकारी और शिकायतकर्ता सुनवाई में भाग लेंगे। जिन...

Share it