Business - Page 93
उबर ने भारत में टियर 2, 3 शहरों में फ्लेक्सिबल प्राइसिंग सर्विस का किया विस्तार
राइड-हेलिंग प्रमुख उबर अब अपने यूजर बेस का विस्तार करने के लिए भारत के कई टियर 2 और 3 शहरों में अपने फ्लेक्सिबल प्राइसिंग सर्विस की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यात्रियों को अपनी राइड के लिए एक विशेष किराया बोली लगाने की अनुमति मिल सके। फ्लेक्सिबल प्राइसिंग सर्विस कॉलर उबर फ्लेक्स का भारत में पहली बार...
गेल ने एलएनजी के आयात के लिए विटोल के साथ किया 10 साल का समझौता
गेल (इंडिया) लिमिटेड और विटोल एशिया पीटीई लिमिटेड ने 2026 भारत में प्रति वर्ष लगभग 10 लाख मीट्रिक टन एलएनजी की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) सौदे पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इस सौदे के तहत, विटोल अपने वैश्विक एलएनजी पोर्टफोलियो से अखिल भारतीय आधार पर गेल को...
कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार दूसरे दिन बढ़त
टीसीएस और इंफोसिस जैसे आईटी दिग्गजों के चलते बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी50 में लगातार दूसरे दिन बढ़त हुई। हालांकि, लाल सागर में जहाजों पर हमलों से मिले कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर में तेज उछाल ने बढ़त को थोड़ा सीमित कर दिया। सेंसेक्स दिन के अंत में 179 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 72,026.15 पर बंद...
वित्त वर्ष 2023-24 में देश की जीडीपी 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान, एनएसओ ने जारी किए आंकड़े
वैश्विक परिस्थियों के चुनौतीपूर्ण बने रहने के बावजूद केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का अनुमान है कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 7.3 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि होगी। एनएसओ का यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पिछले अनुमान से अधिक है। केंद्रीय ने...
चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई अगले सप्ताह खोलेगा ऑनलाइन जीपीटी स्टोर
चैटजीपीटी डेवलपर ओपनएआई अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर अपना ऑनलाइन जीपीटी स्टोर खोलने के लिए तैयार है, जहां उपयोगकर्ता कंपनी के बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) के आधार पर अनुकूलित एआई मॉडल बेच और साझा कर सकते हैं। जीपीटी बिल्डर्स के रूप में हस्ताक्षरित लोगों को एक ईमेल में, ओपनएआई ने उनसे दोबारा जांच...
एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा , दुनिया के अरबपतियों में 12वें नंबर पर पहुंचे
मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी 13वें स्थान पर आ गए हैं। अनकी कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है। बता दें साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम...
कोटक लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच नेटवर्क का विस्तार करेगा
एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि 30 और शाखाएं (ब्रांच) खोलने के लाइसेंस के साथ, निजी जीवन बीमाकर्ता कोटक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (कोटक लाइफ) इस साल अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करेगी। कंपनी की वर्तमान में 289 शाखाएं हैं। ज्वाइंट प्रेसिडेंट और प्रमुख एजेंसी व्यवसाय विवेक प्रकाश ने गुरुवार को...
नोएडा प्राधिकरण का 7,800 करोड़ रुपये बकाया, 57 डिफॉल्टर बिल्डरों के साथ 6 जनवरी को बैठक
नोएडा ,05 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने अमिताभ कांत समिति की सिफारिश को लागू कर दिया है। जिसके बाद फ्लैट बायर्स को उनके सपनों का घर मिलने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। सभी प्राधिकरणों को भी ये आदेश मिले हैं कि जल्द से जल्द इस पर काम शुरू हो। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण डिफॉल्टर बिल्डर्स के साथ...
सोने की कीमतें 70,000 रुपये की नई ऊंचाई की ओर बढऩे के आसार
आईसीआईसीआई डायरेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें 70,000 रुपये की नई ऊंचाई की ओर बढऩे की संभावना है, जबकि बढ़ती औद्योगिक मांग के बीच चांदी की कीमतें 85,000 रुपये तक बढ़ सकती हैं। कमजोर डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतें और बढऩे की संभावना है। डॉलर और पैदावार...
सस्ता होगा हवाई सफर, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज वसूलना किया बंद
मुंबई ,05 जनवरी। इंडिगो ने टिकटों पर फ्यूल चार्ज वसूलना बंद कर दिया है। दरअसल एविएशन टर्बाइन फ्यूल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण इंडिगो ने अक्टूबर 2023 की शुरुआत में फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया था। फ्यूल चार्ज हटने के बाद अब फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है। फ्यूल चार्ज में कटौती के फैसले पर इंडिगो...
10 में से 7 से ज्यादा भारतीय स्मार्ट डिवाइस अनुभव को आकार देने में चिप्स को मानते हैं अहम
देश के 10 में से सात से अधिक (77 प्रतिशत) स्मार्ट डिवाइस उपयोगकर्ता अपने डिवाइस अनुभव को प्रभावित करने के लिए चिपसेट क्षमताओं को अत्यधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्ट डिवाइस उपयोगकर्ता प्रदर्शन (76 प्रतिशत), ग्राफिक्स और गेमिंग...
बर्मन परिवार ने ईएसओपी के जरिए रश्मि सलूजा को आरएफएल में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी के आवंटन पर चिंता जताई
बर्मन परिवार, जो सामूहिक रूप से अपनी इकाइयों के माध्यम से रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में 21.24 प्रतिशत का मालिक है, ने आरएफएल के 8 प्रतिशत शेयरों के कथित तौर पर चेयरपर्सन रश्मि सलूजा को किए गए आवंटन के बारे में चिंता जताई है। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) ने ईएसओपी के जरिए अच्छे...














