Latest News - Page 358
शिवपुरी जिले में नाव पलटने से सात श्रद्धालु लापता, राहत कार्य जारी
शिवपुरी जिले में खनियां-धाना थाना क्षेत्र के ग्राम रजा-वन के नजदीक माता टीला डैम के पानी में बने टापू पर मंदिर दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। इस नाव में 15 लोग सवार थे। श्रद्धालुओं से भरी इस नाव के पलट जाने से इसमें सवार सात श्रद्धालु लापता है। नाव में सवार आठ लोगों को...
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल के साथ बैठक की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर विचार विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने नेपाल, थाईलैंड, लक्जमबर्ग, लातविया और मालदीव सहित विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ भी बैठक की। डॉ. जयशंकर ने एक...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सुनीता विलियम्स सहित नासा के क्रू-9 की सुरक्षित वापसी पर दी बधाई
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सुनीता विलियम्स सहित नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षामंत्री ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और क्रू में शामिल अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को दोहराया है। उन्होंने उनके समर्पण...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेल को आधुनिक बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेल को आधुनिक, कुशल और पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि रेलवे की वित्तीय स्थिति अच्छी है और सरकार इसे और बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। श्री वैष्णव ने लोकसभा में कल रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब...
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सुनीता विलियम्स की वापसी को बताया गर्व का क्षण
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सुनिता विलियम्स की वापसी को गर्व का क्षण बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा है कि भारत की बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए पूरा विश्व एक साथ आया है।जो अंतरिक्ष में अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और...
अवध विवि की एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा 19 से
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा 19 मार्च से दो पालियों में शुरू होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न जनपदों में 14 केन्द्र बनाये गए जिसमें 21,603 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन...
राज्यसभा में मणिपुर बजट पर वित्त मंत्री देंगी जवाब
लोकसभा में आज बजट सत्र के दूसरे चरण के अंतर्गत रेल मंत्रालय की अनुदानों की मांगों पर कल से शुरू हुई चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही चर्चा के बाद मंत्रालय की अनुदान मांगों पर मतदान भी होगा। लोकसभा में आज से जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली अनुदानों की मांगों पर चर्चा की भी शुरुआत होगी। चर्चा...
भारत-न्यूजीलैंड ने रक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए 5 समझौतों पर किए हस्ताक्षर
भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, शिक्षा, खेल, बागवानी और वानिकी क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों पक्षों के बीच अधिकृत आर्थिक संचालन पारस्परिक मान्यता समझौते का भी आदान-प्रदान हुआ। दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने और पेशेवरों तथा कुशल श्रमिकों का आवागमन...
रायसीना डायलॉगः दूसरा दिन आज, डॉ. एस जयशंकर करेंगे संबोधित
आज विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित रायसीना डायलॉग का दूसरा दिन है। आज विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर राष्ट्रों की अखंडता की रक्षा से जुड़े विषय पर अपना संबोधन देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी अलग अलग विषयों पर...
चीन ने की पीएम मोदी की सराहना, भारत के साथ काम करने को तैयार
चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन-भारत संबंधों पर की गई टिप्पणी की तारीफ की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन-भारत संबंधों पर प्रधानमंत्री मोदी की...
शहडोल- प्रधानमंत्री ने पॉडकास्ट में बताया शहडोल में बसा मिनी ब्राजील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ विस्तार से बातचीत की, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के दौरे की स्मृतियों को साझा करते हुए पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने शहडोल जिले के जनजातीय बाहुल्य गांव विचारपुर की चर्चा की, जिसे मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता...
मुरादाबाद में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चार निर्यात फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुरादाबाद में चार निर्यात फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पीतल कारीगरों के कौशल और उनकी मेहनत की प्रशंसा की। साथ ही पीतल उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन की भी खूब सराहना की। राज्यपाल ने पीतल के उत्पादों की ढलाई पॉलिश...














