ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 10 फरवरी को सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट सहित 21 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय तनेजा ने बताया कि रोजगार मेला विद्यार्थियों एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह रोजगार मेला छात्रों एवं युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 12वीं उत्तीर्ण, स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रोमोटर, असिस्टेंट मैनेजर, एटीएम ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के अवसर प्राप्त होंगे।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के ‘संगम पोर्टल’ पर पंजीकरण अनिवार्य है। प्रतिभागियों को अपनी पंजीकरण संख्या के साथ सभी आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
रोजगार मेले के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रातः 9:30 बजे निर्धारित किया गया है