विश्वविद्यालय परिसर में 23 फरवरी से शुरू होगी मिड ( सम ) सेमेस्टर की परीक्षाएं
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर के मिड (सम) सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार 23 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परिसर की परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय परिसर के संचालित 148 प्रोग्राम के लगभग 15 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी पी सिंह ने बताया कि कैंपस के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कैंपस की मिड (सम) सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 फरवरी सोमवार से शुरू होगी। इस परीक्षा में कैंपस के 148 प्रोग्राम के 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे । इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है । उन्होंने कहा कि इस परीक्षा से छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक साम्रगी न ले कर आएं। पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
75 प्रतिशत उपस्थति वाले ही छात्र दे सकेंगे परीक्षा
विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक्स प्रो. बृष्टि मित्रा ने बताया कि कैंपस की मिड (सम) सेमेस्टर की परीक्षा में वही छात्र शामिल हो पाएंगे जिनकी कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थति पूरी होगी । 75 प्रतिशत हाजरी पूरी न होने वाले छात्रों को परीक्षा से विश्वविद्यालय द्वारा बैठने नहीं दिया जाएगा ।