कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के वाणिज्य विभाग अंतर्गत सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को शैक्षणिक ब्लॉक में “ Entrepreneurship Expo 2026 ” का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. अजय तनेजा , मुख्य अतिथि प्रो. एस. पी. सिंह, प्राचार्य, सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा तथा कुलसचिव डॉ. महेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. सैयद हैदर अली तथा वाणिज्य विभाग के प्रभारी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 कुलपति एवं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एक्सपो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके नवीन एवं रचनात्मक विचारों को एक सशक्त एवं वास्तविक मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर कुल 22 स्टॉल लगाए गए, जिनमें विश्वविद्यालय के 140 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं, सजावटी सामग्री, खाद्य पदार्थ, गेम्स तथा अन्य रचनात्मक उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

एक्सपो में प्रतिभागी टीमों को लगभग 10 प्रतिशत का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा तथा उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

इस आयोजन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी के रूप में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. ज़ैबुन निसा एवं सुश्री अफरीन फातिमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. दोआ नक़वी, डॉ. अताउर रहमान आज़मी, डॉ. अनुभव तिवारी, डॉ. मृदुल सोनी एवं श्री रंजीत वर्मा का विशेष योगदान रहा, जिनके समन्वय एवं सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।