अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल के निर्देश पर आचार्य नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बिजेन्द्र सिंह को विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया। कुुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के 24 जून तक निजी कारणों से छुटृटी पर चले जाने के उपरांत कुलाधिपति ने कुलपति प्रो0 बिजेन्द्र सिंह को विश्वविद्यालय का कार्यभार दिया। प्रो0 बिजेन्द्र सिंह ने अपराह्न विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में अतिरिक्त कुलपति का कार्यभार संभाल लिया है।
कार्यभार के पश्चात् विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं सकायाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। वही दूसरी ओर कुलपति प्रो0 सिंह ने कुलसचिव प्रो0 संत शरण मिश्र व अभियंता आरके सिंह के साथ विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों का निरीक्षण किया। नवीन परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भवनों की कार्य प्रगति का जायजा लिया। इसके अलावा सभी छात्रावासों की मूलभूत सुविधाओं से अवगत हुए। इस बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल व संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।