IIT की तर्ज पर होगी मुंबई में होगी IICT की स्थापना

Update: 2025-04-12 06:51 GMT




मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, महाराष्ट्र सरकार और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत महाराष्ट्र में एक विश्व स्तरीय प्रीमियम संस्थान —भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) की स्थापना की जाएगी।यह संस्थान प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र में IITऔर आईआईएम की तर्ज पर काम करेगा। इसका मुख्य फोकस मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र जैसे रचनात्मक क्षेत्रों पर होगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में यह समझौता संपन्न हुआ। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने समझौते का वीडियो साझा करते हुए लिखा — "भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए एक विश्व स्तरीय प्रीमियम संस्थान होगा, जो प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के लिए आईआईटी और आईआईएम के समान होगा।"




 



Similar News