JEE एडवांस परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। 54 हजार 378 अभ्यर्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा क्वालीफाई किया, इनमें 9 हजार 404 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
IIT दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक के साथ जेईई एडवांस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। IIT खड़गपुर जोन की देवदत्ता माझी 360 में से 312 अंक के साथ महिलाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।
देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा आयोजित होती है। इस साल जेईई एडवांस परीक्षा में 1 लाख 80 हजार 422 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 18 मई 2025 को देश के 230 शहरों के 712 परीक्षा केंद्रों पर JEE एडवांस परीक्षा का आयोजन हुआ था। IIT कानपुर ने इस साल जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया था।