अवध विवि में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

facebooktwitter-grey
Update: 2024-09-07 13:42 GMT
अवध विवि में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ
  • whatsapp icon


अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय कांफंे्रस में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जिसमे प्रदेश के प्रमुख प्रकाशनों ने प्रतिभाग किया। इस पुस्तक प्रदर्शनी में अयोध्या के इतिहास, पौराणिक ग्रंथों, भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े साहित्यों का संग्रह प्रकाशकों ने लगाया है। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों की पुस्तकों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रकाशन केंद्रों में प्रमुख तौर पर श्रृखला पब्लिकेशन, श्रद्धा पब्लिशिंग हाउस, कोशल प्रकाशन केंद्र, अयोध्या मॉडर्न पब्लिकेशन (प्रयागराज), डिस्काउंट पब्लिकेशन (गोरखपुर) जैसे कई प्रकाशन केंद्रों ने अपने स्टाल लगाये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी पुस्तक प्रदर्शनी में आकर रुचि के अनुरूप पुस्तकों की खरीद की। यह प्रदर्शनी 09 सितम्बर तक चलेगी। प्रदर्शनी में केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, आशीष कुमार जायसवाल, रामनिवास गौड़, अमित वर्मा और महेंद्र पाल सिंह का सहयोग रहा।

Similar News