भाषा विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम डिगुरिया के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क खेल सामग्री का वितरण

Update: 2026-02-17 12:03 GMT

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति  अजय तनेजा के निर्देशन में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम डिगुरिया के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राजेंद्र सिंह सेवा संस्थान बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेविका डॉ. मोनिका तनेजा ने सहभागिता करते हुए बच्चों को खेलकूद के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस आयोजन में डॉ. अरविंद बहादुर सिंह, सचिव, राजेंद्र सिंह सेवा संस्थान की विशेष भूमिका रही। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।डॉ. नलिनी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गाँवों में विश्वविद्यालय द्वारा सतत सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.रामदास, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. रत्नेश सिंह, डॉ, राशी, डॉ. इरफान, डॉ आशीष शाही डॉ कृष्ण मुकुंद एवं डॉ. साईंमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रामदास द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रत्नेश सिंह द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता एवं कहानी प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम उत्साह एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।


Similar News