शिवाजी महाराज पुरुष छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जन्मोत्सव

Update: 2026-02-19 12:16 GMT


महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय स्थित शिवाजी महाराज पुरुष छात्रावास में आज परमवीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जी ने सभी छात्रावासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, संगठन शक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का अद्भुत युद्ध कौशल, दूरदर्शिता, प्रशासनिक क्षमता एवं ज्ञान आज भी हमारे देश के सैनिकों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और रणनीति से विजय प्राप्त करने की कला हमें महाराज के जीवन से सीखनी चाहिए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी, सहायक कुलसचिव, छात्रावास के प्रभारी एवं सह-प्रभारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों — साहस, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं नेतृत्व क्षमता — को अपनाने का संदेश दिया।

Similar News