लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष शिविर आयोजित

Update: 2026-02-23 12:04 GMT


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-7 के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन पर्यावरण संरक्षण के अवसर पर विद्यालय में अर्जुन, पीपल, सहजन के वृक्षारोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय शिक्षिका डॉ. उषा सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल एक जिम्मेदारी नहीं है, यह एक मौलिक कर्तव्य है जो हमें अपने ग्रह, स्वयं और आने वाली पीढ़ियों के प्रति देना है।

उन्होंने कहा कि हम सभी में बदलाव लाने की शक्ति है और सरल कदम उठाकर हम अपने ग्रह की रक्षा कर सकते हैं और अपने बच्चों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने घर में औषधीय पौधे लगाने की सलाह दी, जैसे कि तुलसी, गिलोई, हल्दी आदि।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है और हमें व्यक्तिगत लाभ के लिए और व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अच्छा प्रयास है।

Similar News