ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ की *राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई -7 के सात दिवसीय विशेष शिविर * के चौथे दिन आज स्वयंसेवको द्वारा ग्रामीणों से राज्य सरकार व केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं एवं मुद्दों पर संवाद किया | जिसमे सुकन्या समृद्धि योजना , पीएम आवास योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, जल संरक्षण, शिक्षा, बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति, महिलाओ को सम्मान दिये जाने पर जोर दिया |स्वयंसेवको श्रमदान भी किया |
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने सरकार द्वारा चलायी जा रही जान कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं क़ी भी जानकारी दी,जिसमे सरकार क़ी फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,निःशुल्क बोरिग योजना ,
गरीब लोगों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजना इस तरह राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार क़ी कल्याणकारी योजनाओं क़ी जानकारी दी |