भाषा विश्वविद्यालय में एमएसएमई के लिए डिजिटल मार्केटिंग प्रबंधन विकास कार्यक्रम का हुआ भव्य उद्घाटन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के उद्यमिता विकास केंद्र ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए डिजिटल मार्केटिंग पर एक सप्ताहीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (MDP) का आज भव्य उद्घाटन भाषा विश्वविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से आगंतुक अथितियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो हैदर अली ने कहा, आज के दौर में डिजिटल मार्केटिंग एमएसएमई के लिए अनिवार्य है। विश्वविद्यालय उद्यमिता माइंडसेट विकसित करने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. प्रो हैदर ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम नौकरी से उद्यमिता की ओर माइंडसेट बदलाव को गति देगा।मुख्य अतिथि एमएसई के राजन यादव ने एमएसएमई के पांच स्तंभों-क्रेडिट गारंटी, वेंडर डेवलपमेंट, तकनीकी उन्नयन, उद्यमिता एवं कौशल विकास का उल्लेख करते हुए जोर दिया कि “जो दिखता है, वही बिकता है।”प्रख्यात जूट उद्यमी एवं जूट फॉर लाइफ की संस्थापक श्रीमती अंजली सिंह विशेष अतिथि रहीं, जिनकी प्रेरक यात्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रभावित किया।अंजली सिंह ने जूट के व्यवसाय को डिजिटल मार्केटिंग के बारे में विस्तार से बताया .
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने की।जबकि धन्यवाद डॉ जैबुन निशा ने दिया, आयोजन समिति में डॉ मनीष कुमार और आफरीन फातिमा सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे.