आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की अंतर महाविद्यालयीय पेंचक सिलाट (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता डीएवी पीजी कॉलेज परिसर के बड़े हॉल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में डीएवी पीजी कॉलेज तथा महिला वर्ग में रग्घुपुर पीजी कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देशन तथा क्रीड़ा सचिव प्रो. अमरजीत एवं आयोजन सचिव डॉ. अमित कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रेम चंद्र यादव ने किया। इसमें विश्वविद्यालय सहित डीएवी पीजी कॉलेज, रग्घुपुर पीजी कॉलेज, आजमपुर पीजी कॉलेज, गोनापुर पीजी कॉलेज, राजदेव कृषक पीजी कॉलेज, मां शारदा पीजी कॉलेज खुर्रमपुर और अग्रसेन महिला महाविद्यालय की टीमों सहित कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संयम, टीम भावना और चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए।

प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए डॉ. अर्पिता, डॉ. हरिलाल और डॉ. अजय कुमार को खेल पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। डॉ. युगांत उपाध्याय ने भी आयोजन में सहयोग किया। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. संध्या, डॉ. संजय, डॉ. राजेश, डॉ. आनंद, डॉ. संजय मौर्य सहित रेफरी विजय राय, ज्ञानेंद्र चौहान और आरिफ उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।