उपराष्ट्रपति 7 अक्टूबर, 2023 को गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर का दौरा करेंगे

Update: 2023-10-06 15:26 GMT

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ 7 अक्टूबर, 2023 को राजस्थान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर जाएंगे।

अपने एकदिवसीय दौरे में श्री धनखड़ सूरतगढ़ में सेंट्रल स्टेट फार्म और जोधपुर में केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे।

अपनी इस यात्रा में उपराष्ट्रपति जी हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी मंदिर और कुंभारा धूणी,भोपालगढ़ में भी दर्शन-वंदना करेंगे।

Similar News