21वीं भारत-फ्रांस सैन्य उप-समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

Update: 2023-10-18 06:19 GMT

भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति (एमएससी) की 21वीं बैठक 16-17 अक्टूबर, 2023 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से मुख्यालय आईडीएस में इंटीग्रेटेड स्टाफ (सैन्य सहयोग) के सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा और फ्रांस की ओर से संयुक्त स्टाफ के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संबंध के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल एरिक पेल्टियर ने की। .

भारत-फ्रांस एमएससी मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ और फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त स्टाफ मुख्यालय के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित एक मंच है।

बैठक मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। चर्चा मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के दायरे में नई पहल और चल रही रक्षा गतिविधियों को मजबूत करने पर केंद्रित थी।

Similar News