आम आदमी पार्टी का दावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गया नजरबंद, पुलिस ने कहा आरोप सरासर गलत

Update: 2020-12-08 09:27 GMT


लगातार 12 दिनों से चल रहे कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन अब भारत बंद का नतीजा हो गया है। किसानों की मांगे ना पूरी करने पर किसानों ने आज यानी 8 दिसंबर को भारत बंद कर दिया है। आपको बता दें कि पांचवी चरण की बैठक के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद सरकार ने किसानों को 9 दिसंबर के दिन फिर बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

इसी बीच राजनीतिक गतिविधियां भी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार दोपहर अरविंद केजरीवाल किसानों से मुलाकात करने सिंधु बॉर्डर पहुंचे। जहां पर उन्होंने किसानों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों से बातचीत की और कहा "मैं यहां आज आपका मुख्यमंत्री बनकर नहीं बल्कि एक सेवादार बन कर आया हूं।"

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया है, हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस बयान को खारिज करते हुए कहा है कि 'हम ने मुख्यमंत्री के साथ ऐसा कुछ नहीं किया।'

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जबान अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मिल कर वापस आए। उन्हें दिल्ली पुलिस ने घर में ही नजर बंद कर दिया। हालांकि आम आदमी पार्टी के इस बयान को खारिज करते हुए पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद अपने घर में गए तथा शाम को बाहर भी निकले। पुलिस ने उनके आवास पर किसी भी तरह की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार पुलिस ने किसी को भी अरविंद केजरीवाल से मिलने या फिर अरविंद केजरीवाल के बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी है। पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर रखी है तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटा भी जा रहा है। यहां तक कि घर में काम करने वालों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हालांकि हम मुख्यमंत्री आवास की तरफ मार्च करेंगे और अपना पूरा प्रयास करेंगे कि उन्हें जल्द ही रिलीज कर दिया जाए। वही आरोप लगने के बाद दिल्ली के डी जे पी ने आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

नेहा शाह

Similar News