पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी असम में शुक्रवार से 2 दिन रुकेंगे। पर आज में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में डिब्रूगढ़ जाएंगे। डिब्रूगढ़ के इलाके में वह पहले छात्रों को और इसके बाद कर्मचारियों को संबोधित करेंगे ।
वरिष्ठ नेताओं द्वारा बताया गया है कि वह तिनसुकिया टाउन में अपने कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि उनकी बहन प्रियंका गांधी भी असम में राजनीतिक दौरा करने वाली है।राहुल एवं प्रियंका गांधी इससे पहले भी चुनाव के सिलसिले से पश्चिम बंगाल में रैलियां कर चुके हैं।आपको बता दें 2016 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले 15 साल शासन कर रही कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।
आधिकारिक सूत्रों से पता चला है,असम में सभी छोटे से छोटे और बड़े से बड़े दल आपस में गठबंधन करने की बात कर रहे हैं। इस गठबंधन की घोषणा ने बीजेपी की रातों की नींद उड़ा दी है। वही रैलियों का मोर्चा प्रधानमंत्री ने अपने हाथों में ले लिया है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की जनता से उनका साथ मांगा है। और कहा था कि पश्चिम बंगाल की जनता ने मन ही मन में बीजेपी के लिए जगह बना ली है, और उनको बीजेपी का अनुशासन पसंद आया है।
नेहा शाह