शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है वह 23 अक्टूबर महानवमी तक चलेगा इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन का है | 23 अक्टूबर को नवमी का हवन चंडी पूजा तथा बलिदान आदि होंगे 23 अक्टूबर को ही विजयादशमी भी होगी नवरात्र व्रत का पारण दशमी 24 अक्टूबर को किया जाएगा उसी दिन देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा

माता का आगमन और गमन : इस बार माता का आगमन हाथी पर होगा वही गण मुर्गी पर हो रहा है जिसका फल आमजन में व्याकुलता व्यग्रता आदि है माता के आगमन का फल शुभ तथा गमन  अशुभ है

 सुबह नहीं होगी कलश स्थापना :आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 15 अक्टूबर की सुबह कलश स्थापना नहीं होगा धर्मशास्त्र में चित्रा  तथा वैधृति  में कलश स्थापना  निषेध है प्रतिपदा को संपूर्ण चित्र नक्षत्र तथा वैधृति  है इस स्थिति में मध्यान अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना चाहिए 15 को कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त दिन में ११:३८  बजे से १२:३८  बजे तक रहेगा महानिश पूजन 21 अक्टूबर के निश्चित कल में होगा महा अष्टमी व्रत 22 को जबकि उसका पारण 23 अक्टूबर की सुबह होगा | 


 



 

     प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि द्विवेदी के अनुसार : आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को स्नानादि   कर मन में संकल्प लेना चाहिए तिथि बार नक्षत्र गोत्र नाम इत्यादि लेकर यह संकल्प लेना चाहिए की माता दुर्गा के प्रसन्नता के लिए शारदीय नवरात्र  में कलश स्थापना दुर्गा पूजा कुंवरी पूजन करेंगे उसके बाद गणपति पूजन स्वस्ति वाचन नदी साथ मातृका पूजन इत्यादि करना चाहिए तदुपरांत मां दुर्गा का षोडशपचार  व पंचोपचार पूजन करना चाहिए | 










शारदीय नवरात्रि :

15 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का पहला दिन माँ शैलपुत्री 

16 अक्टुबर 2023 : नवरात्रि का दूसरा दिन माँ ब्रमचारिणी 

17 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का तीसरा दिन माँ चन्द्रघंटा 

18 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का चौथा दिन माँ कूष्मांडा 

19 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का पांचवा दिन स्कन्दमाता 

20 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का छठा दिन माँ कात्यायनी 

21 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का सातवां दिन कालरात्रि 

22 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का आठवां दिन माँ सिद्धिदात्री 

23 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का नौवां दिन महागौरी 

24 अक्टुबर 2023 :नवरात्रि का दशमी