राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता अभियान में बच्चो ने दिखाया हुनर

Update: 2022-02-28 16:20 GMT

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र मलिहाबाद के प्रांगण में खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के संयोजन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय अविष्कार प्रतियोगिता में मलिहाबाद ब्लाक में संचालित 46 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यालय स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षक दिनेश चौधरी, वीरेंद्र यादव, आलोक सिंह ने दो चरणों में प्रतियोगिता आयोजित करायी गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए अविष्कार का पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया। साथ ही साथ उनके द्वारा निर्मित आविष्कारों के बारे में जानकारी हासिल की गई। प्रतियोगिता के बाद अंतिम रूप से चयनित सर्वश्रेष्ठ दस मेघावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जिनमें आयुषि गढ़ी, ज्योति माधोपुर,अभिषेक मीरगंज, तनीषा पुरवा, नैना अमानीगंज, काजल खालिसपुर, सादिया मलिहाबाद, प्रिंस कनार, विशाल महदोईया, निशा रावत मनकौटि सभी दस विजेता छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा एक एक हजार रूपए मॉडल बनाने हेतु उनके विद्यालय के विद्यालय प्रबन्ध समिति के खाते में प्रदान किये जाएंगे।


ब्लॉक स्तर पर दस विजेता प्रतिभागी जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के जीवन में टर्निंग प्वाइंट लाती हैं। आप भारत के भविष्य के साथ आप सभी अपने परिवार का भी भविष्य हो। इस मौके पर ए.आर.पी सत्य प्रकाश पाण्डेय, संजय मौर्य, शिक्षक आनंद वर्मा, आलोक प्रजापति, शशि प्रभा सिंह, शबनम तौकीर, ब्रजेश सचान, संजीव यादव, रवि सक्सेना, जुबैर अहमद, रेखा शाक्य, यामिनी वर्मा, शिखा सिन्हा, गायत्री सहित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Similar News