प्रदेश भर में माता मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

Update: 2026-03-20 06:05 GMT



 भोपाल आज नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ‘ब्रह्म’ का अर्थ है तप और ‘चारिणी’ का अर्थ है आचरण करने वाली। यानी जो तप का आचरण करती हैं, वही ब्रह्मचारिणी हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी कारण यह दिन त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प का संदेश देता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में धैर्य और आत्मविश्वास बढ़ता है।

विद्यार्थियों और साधकों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। प्रदेश भर के देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मैहर और सलकनपुर स्थित देवी शक्तिपीठों में भक्तों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिल रही हैं। वहीं भोपाल की कर्फ्यु माता स्वर्ण मंदिर में रोजाना सुबह से ही भक्त का तांता देखने को मिल रहा है।

Similar News